Newsछत्तीसगढ़

श्री गौरीशंकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

श्री गौरीशंकर सेवा समिति रायपुर का वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह 30 अगस्त 2026 को वृंदावन हॉल, रायपुर छत्तीसगढ़ में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।समारोह में समाज और क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से व्यासदेव भोई (अधिवक्ता), भगवानु नायक (अधिवक्ता), जितेंद्र नायक (JCI अध्यक्ष), नारायण बाग (गाडा महासभा अध्यक्ष) और सीमा जी शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवनियुक्त कार्यकारिणी को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समाज सेवा के नए संकल्पों के लिए शुभकामनाएं दीं।*नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची:*अध्यक्ष: दुर्योधन पनकाउपाध्यक्ष: गौरी नायकसचिव: दुर्गेश सिंहकोषाध्यक्ष: ममता सुनानीमहासचिव: नीलम सोनासह-सचिव: जगदीश सिक्कास्वास्थ्य सचिव: डॉ. गोपाल महानंदकार्यकारिणी सदस्य: इंदर नायक, चम्पा तांडी, सागर दीप, बबीता, हरीश बागसमारोह के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में श्री गौरीशंकर सेवा समिति द्वारा सामाजिक उत्थान, स्वास्थ्य और सहयोगात्मक कार्यों में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्योधन पनका ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि पूरी टीम समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!