विकास नंद/सर्वव्यापी
राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरायपाली विकासखंड में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा परिवारों की सहभागिता से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को भोथलडीह, 3 अक्टूबर को केदुवां, 5 अक्टूबर को बलौदा तथा 6 अक्टूबर को तोषगांव में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें उपलब्ध सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।भोथलडीह में 1 अक्टूबर को शिविर1 अक्टूबर को भोथलडीह में आयोजित होने वाले शिविर में सिंघोड़ा, केलेंडा, भगतसरायपाली, रिमजी, चारभांठा, बंदलीमाल, बांझापाली, घाटकछार, रक्शा, चिवराकुटा सहित कुल 27 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
केदुवां में 3 अक्टूबर को आयोजन
3 अक्टूबर को केदुवां में आयोजित शिविर में केदुवां सहित बिजातीपाली, जलपुर, रिसेकला, मोहमुंण्डा, डुड़ूमचुवा, कोसमपाली, बहेरापाली, आंवला चक्का, जम्हारी, मुंधा, नवंरंगपुर, पाटसेन्द्री, नवागढ़, दर्रामाठा, बिरकोल, बाराडोली, गिरसा, बोंदानवापाली, मोहैदा समेत कुल 31 ग्राम पंचायतें शामिल रहेंगी।
बलौदा में 5 अक्टूबर को शिविर
5 अक्टूबर को बलौदा में होने वाले शिविर में बलौदा, खोखेपुर, डुमरपाली, गेर्रा, टेमरी, बनोमांठा, छेछरापारा, कोटदारी, अंतरझोला, बेलमुंडी, किसड़ी, कसडोल, सलडीह, खैरझिटी, कोदोगुड़ा, जलगढ़, केना, सेमलिया, सिरबोडा, भूथिया, तोरेसिंहा और कुसमीसरार समेत संबंधित ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
तोषगांव में 6 अक्टूबर को पहुंचेगी टीम
6 अक्टूबर को तोषगांव में आयोजित शिविर में तोषगांव, पड़कीपाली, लमकेनी, राजाडीह, सराईपाली, अंर्तला, कलेंडा छि., सानपंधी, कसलबा, जोगनीपाली, अर्जुंडा, केजुंआ, कुटेला, इच्छापुर, दर्रामाठा, बैदपाली, देवलभांठा, माघोपाली, सिरपुर, गोहेरापाली, जंगलबेडा, बालसी, परसदा, मोखापुटका, बहिरापाली, प्रेतेनडीह और कनकेवा सहित 27 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
शिविरों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को शिविर प्रभारी एवं सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों तथा शिविर सेक्टर से जुड़े अमले को कार्यक्रम की जानकारी देकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले इन विशेष शिविरों के जरिए प्रशासन का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर रहेगा।




