Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल, 9 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

विकास नंद/सर्वव्यापी

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित देशव्यापी कार्यक्रमों की कड़ी में महासमुंद पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 170 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश अपनी रचनाओं में उकेरा।

भारत सरकार एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दो वर्ष की अवधि में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस महासमुंद द्वारा 31 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में शासकीय डीएमएस स्कूल महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम तुमगांव, हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचा, हायर सेकेंडरी स्कूल तुसदा, हायर सेकेंडरी स्कूल परसूली एवं हाई स्कूल लाफिन खुर्द सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रथम: पंकज तारक, शासकीय डीएमएस स्कूल महासमुंद द्वितीय: खिलेश विश्वकर्मा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचातृतीय: चेतन बंजारे, शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम तुमगांव निबंध प्रतियोगिता के विजेताप्रथम: कु. दिव्या यादव, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचा द्वितीय: कु. दीक्षा साहू, शासकीय हाई स्कूल लाफिन खुर्दतृतीय: कु. मोनिका सेन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तुसदाप्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए 10 अगस्त 2026 को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महासमुंद ललिता मेहर, रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक बालमुकुंद साहू सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

महासमुंद पुलिस की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के महत्व से परिचित कराने के साथ ही उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना नई पीढ़ी में भी मजबूती से विकसित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!